सुप्रभात जी
श्वेत कमलासना माँ वीणापाणि से करबद्ध प्रार्थना है कि वो हम सभी अज्ञानी बालकों पर अपनी कृपा करें ताकि हम सबके ह्रदय से जड़ता,अज्ञानता, द्वेष, काम,क्रोध की कालिमा का नाश हो सके। माँ अपनी वीणा से कुछ ऐसा संगीत बजायें जिसकी स्वरलहरियों से ये जग प्रेम, उत्साह,उमंग, सकारात्मकता, विश्वास ,करुणा,सहचर्य की भावना से ओतप्रोत होकर विश्व कल्याण की ओर अग्रसर हो सकें। इसी भावना के साथ आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।
-आशा झा Sakhi