मुझे अपने हर दर्द का हिस्सेदार बना लो
दिल में नहीं तो ख्वाबो में ही बसा लो,
यादो में नही तो अपनी ख्यालो में ही बसा लो,
अपना एक सच्चा अहसास बना लो।
कुछ इस तरह मुझे अपने में मिला लो,
की अपने हृदय की धड़कन बना लो,
छुपा लो सारी दुनिया से मुझे ऐसे,
की अपना गहरा राज बना लो,
कर लो मुझसे मोहब्बत इतनी,
की अपनी हर चाहत का अंजाम बना लो,
छुपा लो मुझे अपनी बाहोँ मेइस तरह
की मुझे अपना सारा संसार बना लो,
बन जाऊ मै फूल तुम भंवरा बन जाओ,
बन जाऊ मैं चाँदनी तुम मेरे चाँद जाओ,
रख दो अपना हाथ मेरे हाथ में इस तरह,
की मुझे अपने जीवन का हमसफ़र बना लो...