Hindi Quote in Song by ગીતમાલા

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आपकी नज़रों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गयी मंजिल मुझे

जी हमें मंज़ूर है, आपका ये फैसला
कह रही है हर नज़र, बन्दा परवर शुक्रिया
हँस के अपनी ज़िन्दगी में, कर लिया शामिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन...

आपकी मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप हैं
क्यों मैं तूफाँ से डरूँ, मेरा साहिल आप हैं
कोई तूफानों से कह दे, मिल गया साहिल मुझे
आपकी नज़रों ने...

पड़ गई दिल पर मेरे, आपकी परछाईयाँ
हर तरफ बजने लगीं, सैकड़ों शहनाईयां
दो जहां की आज खुशियाँ, हो गईं हासिल मुझे
आपकी नज़रों ने...

Movie/Album: अनपढ़ (1962)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहंदी अली खान
Performed By: लता मंगेशकर

Hindi Song by ગીતમાલા : 111652658
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now