तेरी जो याद आए,
तो दिल क्या करे,
मिलने को जी चाहे,
तो दिल क्या करे..
तेरा चेहरा ही
दिल में बसाया हमने,
ये आँखे सिर्फ तुझे देखना चाहे,
तो दिल क्या करें..
तेरे होने से,
सांसे चले मेरी,
तुझे सुनकर…
मुझे सुकून आए,
तो दिल क्या करें,
हमने आईने में..
लाख ढूंढा खुद को,
लेकिन हर तरफ सिर्फ,
तेरा चेहरा नज़र आए,
तो दिल क्या करें,
तेरी यादें जो मुझे सताए ,
तो दिल क्या कर..
जो बात ना तुमसे कह पाए हम,
वो बताने को जी चाहे,
तो दिल क्या करें!!