Hindi Quote in Blog by Jigs Hindustani

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*कुछ दवाएं लिख रहा हूं आप इनका नियमित रूप से सेवन करें।*

Rx..

*ईमानदारी* - ये टॉनिक आपको अभी से लेना होगा चाहे आप नौकरी करते हों या व्यवसाय हर जगह इसका उपयोग करें आप खुद ही खुश दिखने लगेंगे।

*दयाभाव -* ये टेबलेट आपको तब तब लेनी है जब भी आपकी किसी दुखी व्यक्ति को आपकी जरूरत हो

*मेहनत* - ये पाउडर आपको अपने शरीर पर हमेशा लगा कर रखना चाहिए खुशी इसकी महक से आपके पास खींची चली आएगी।

*ईश्वर में विश्वास* - सभी रोगों का रामबाण उपाय यकीन मनिए वो सबको खुश ही देखना चाहता है।

*धैर्य* - ये इंजेक्शन तो आपको लेना ही पड़ेगा, थोड़ा दर्द तो होगा लेकिन असर जादुई होगा।

ये दवाएं किसी मेडिकल स्टोर पर नहीं, आपके आस पास ही मिल जाएंगी। असर न होने पर दोबारा एक हफ्ते बाद मिलें।

*फीस की आप चिंता न करें वो मैं आपको खुश देखकर वसूल कर लूंगा।*
😊

Hindi Blog by Jigs Hindustani : 111645466
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now