लड़ेंगे हम भिड़ेंगे जीत जाएंगे
नव वर्ष है पुरानी जंग है
नव वर्ष का प्रारंभ है
भ्रष्टाचार का अत्याचार का अंत है
जन्मभूमि है कर्मभूमि है ये रणभूमि है
बेरोजगारी के खिलाफ जंग है
भुखमरी के ग़रीबी के खिलाफ जंग है
भ्रष्टाचार का विरोध है
अत्याचार का विरोध है
ढोंग का विरोध है
पाखंड का विरोध है
लोकतंत्र की ये जंग है
जनगण की ये जंग है
लड़ेगे हम भिड़ेंगे जीत जाएंगे ।