तुम्हारे साथ हर पल पर्व है,
त्यौहार है
बात में , बिन बात के
बोलने में, चुप में
रूठने में, झगड़ने में
नम आँखों में,रोने में
मनाने में ,हंसाने में ,
गाने में , मुस्कराने में
रौशनी में, अँधेरे में
कुछ होने में,
कुछ न होने में,
उत्साह में, थकान में
जागने में , सोने में
जीतने में , हारने में
........
तुम जहाँ,
मैं वहाँ
जीवन पर्व वहाँ
#कृष्ण