Hindi Quote in Shayri by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बेघर हूं मुझे एक अदद घर चाहिए
मुझको आसरा मिले , ऐसा दर चाहिए
पसार लूंगा पांव अपने , देखकर चादर
चाहत नहीं कि मुझको दीवार - ओ - दर चाहिए
अदाकर सकूं कीमत , जो देखें हैं ख्वाब मैनें
मुझे नहीं दर - ब - दर की , ठोकर चाहिए
एक छोटी सी दुनिया हो , रिश्तों में हो गरमाहट
सुख - दुख से बाखबर हों , वो नज़र चाहिए
घायल हो जब भी कोई , हर दिल से आह निकले
दर्द पी सके जो अपना , वो ज़िगर चाहिए
मुस्कान हो चेहरे पर , धवल हो हृदय सबका
अमृत सी वाणी निकले , वो अधर चाहिए
इस बेरहम दुनिया में , सपने हैं अपने - अपने
सपने हों सच सभी के , नहीं कोई बेघर चाहिए

___________

#आवास

Hindi Shayri by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111585661
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now