युवा राष्ट्र का आधार
युवा चाहे तो बदल सकते हैं इस देश की काया
तभी तो यह देश है युवाओं का राष्ट कहलाया ।
समाज देश के प्रति अगर कर दें खुद को समर्पण
तो यह राष्ट्र बनेगा एक दिन इस दुनिया का दर्पण ।
युवा ही बचा सकते हैं इस देश का मान सम्मान
राष्ट्र की सेवा में अगर करें ढंग से अपना योगदान।
नहीं कोई बेरोजगार रहेगा ना ही होगी कोई तंगी अगर युवा अपनाये तकनीकी खुशहाल होगी जिंदगी ।
जो देश के भविष्य वही कर जाते हैं खुद को बदनाम
तभी तो देश नहीं बढ़ पाता युवा नहीं करते है काम।
युवाओं को दिल में या मशाल जलाने होगी
युवा है तो देश है ऐसी मिसाल बनानी होगी।
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳
vp army ⚔️🇮🇳