गिनती के वो यादगार लम्हें
जिनमें तेरा ना होना....
तेरी बेवफ़ाईयो का पुराना हिसाब है
पन्ने फाड़कर तार तार कर दी तूने
जिंदगी मेरी, अब एक खुली किताब है
दुबारा इश्क करने से कतराता है दिल
अब हर बेवफा के चेहरे पर नकाब है
चलो आओ तो अब उसी महफ़िल में चलते है
जहां पर मै, तेरी यादें और थोड़ी सी शराब है
# वैधानिक चेतावनी : शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है