दोस्तो की चाहत
दोस्तों की ऐसी थी यारी
जिन्होंने दिलाई ये जिम्मेदारी।
तू पैदा है सरहद के लिए
इस देश के हर दर्द के लिए।
तू हमेशा आगे ही रहना
भले हो जान निछावर करना।
कदम ना पीछे लाना कभी
रिश्ते नाते भूल जाना सभी।
तुझे दोस्ती की है कसम
तेरा बस है सैनिक धर्म ।
तेरे लिए सबसे पहले है देश
तू है सबसे अलग विशेष।
सदा हम हैं तुम्हारे साथ
ना जाने कब मिलेंगे हाथ।
हम सबको है तुझ पर नाज
तू है हमारा शेर जाबाज।
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
vp army ⚔️🇮🇳