Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हमारा मिलन था निश्चित , अनिश्चित राह फिर क्यों है
जोड़ियां बनाता यदि वो , ये दिल गुमराह फिर क्यों है
नहीं मझधार में वह छोड़ सकता , मिलाकर हमको
हुई कुछ भूल हमसे है , नहीं समझे हैं जीवन को
नहीं उंगली पकड़कर चलेगा , वह उम्र भर अपनी
करें पुरुषार्थ जीवन में , लिखी है ज़िन्दगी जितनी
हम आए हैं जिस मकसद से , उसकी इस धरा पर सब
निभाएं फ़र्ज़ अपना हम सभी , जितना दिया है रब
ज़रा समझें इशारा रब का हम , जिसने मिलाया है
फैलाएं प्रेम रस जग में , जो उसने हमें पिलाया है
मनाएं शुक्र रब का हम , उसे महसूस करें हर पल
बहार आएगी जीवन में , बेशक आज नहीं तो कल

___________



#अनिर्धारित

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111570217
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now