चलो कहानी शुरू करते है,
आओ जरा हिंदी लिखते है।
हां जी हां हमें ये विश्वास है,
हिंदी के लिए समय कहां है?
हर दिन हम लिखते अंग्रेजी,
अंग्रेजी में लिखते है हिंदी।
नहीं कहता कि अंग्रेजी ना सीखो,
सीखो क्या चाहे तुम बोलो।
पर हिंदी को ना भूलना कदा,
यही तो है हमारी जुबान सदा।
हर भाषा जानना हमारा फन है,
पर खुद कि भाषा तो घमंड है।
दर्जा बराबर सभी भाषाओं को,
तो क्यों समझो तुम कम किसी को।
माना पढ़े हो तुम कॉलेज तक,
पर भाषा वही जो समझे सब।
भाषा चयन है बहुत जरूरी,
ताकि दिखे आपकी समझदारी।