कहर है , जहर है , सज़ा है इश्क़ ,
आशिक़ बोले है के मज़ा है इश्क़ ,
सहर है , शब है , ख़्वाब है इश्क़ ,
अकेला है तब तक बेताब है इश्क़ ,
मर्ज है , दवा है , दुआ है इश्क़ ,
तेरे जाने से खफ़ा हुआ है इश्क़ ,
सियाही है , कागज़ है , दवात है इश्क़ ,
कलम से निकलते जज्बात है इश्क़ ,
अच्छा है , बुरा है , खराब है इश्क़ ,
ताउम्र न उतरे वो शराब है इश्क़ ,
सावन है , बादल है , घटा है इश्क़ ,
फकत " मै "और " तुम " में बटा है इश्क़