Hindi Quote in Shayri by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

गुप्त रख अपने ग़म को तुम , मुस्कुराओ जहां के साथ
वर्ना तनहा कर देगा ज़माना , छुड़ाकर तुमसे अपना हाथ
जहां में चढ़ते सूरज को , सलाम करती है ये दुनिया
नहीं कोई भाव मिलता है , शाम के ढलते सूरज को
दर्द का मत मनाओ दुख , आखिर अपना ही तो है
वर्ना अब है कौन अपना , अज़नबी इस ज़माने में
सगे बनते पराए सब , अब किसे अपना हम माने
वक़्त पर काम ना आता , किसी को कितना भी जाने
बने दुनिया में सब अपने , प्यार अपना सा करते हैं
ज़रा पहचान क्या होती , सभी मुंह फेर लेते हैं
" सरस " दुनिया हो सब अपनी , जादू कर तू कुछ ऐसा
करें सब प्यार आपस में , सर चढ़कर बोले ना पैसा
हो कीमत मानव मूल्यों की , रिश्तों की गर्माहट हो
बनी मुर्दों की बस्ती में , आदमी की बसाहट हो
ख़ुदा की श्रेष्ठ कृति हैं हम , करें साबित ज़माने में
कि लग जाएं कई सदियां , जहां को हमें भुलाने में

______________

#गुप्त

Hindi Shayri by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111564655
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now