मेरे पिता को मैं गलत लगती हूं।
हर बार जब मैं कहती हूं बहुत अमीर है मेरे पिता तब उन्हें मैं गलत लगती हूं।
दामाद की मांग सुनकर जब पाई पाई जोड़ते हैं तब मेरे पिता मुझे अमीर लगते है और उन्हें मैं गलत लगती हूं।
जब जब उन्हें गरीब होने का एहसास होता है,
तब तब उन्हें में गलत लगती हूं और मुझे वह अमीर लगते हैं।