मुंबई नगरी....
मानो तो सपनों का शहर है
ना मानो तो बस एक शहर
मानो तो मायानगरी है
ना मानो तो बस एक नगरी
मानो तो यहाँ एक रफ़्तार है
ना मानो तो बस ठहरे रास्ते
मानो तो यहाँ चकाचौंध है
ना मानो तो बस रात का अंधेरा
मानो तो यहाँ ऊँची इमारतें है
ना मानो तो फुटपाथ की गरीबी
मानो तो यहाँ फिल्मी दुनिया है
ना मानो तो जिंदगी की सच्चाई
मानो तो 'मुंबई मेरी जान' है
ना मानो तो बस एक 'अनजान'
-हीना पटेल