प्यार करते हैं सभी , इस हसीन दुनिया में
तुम मुझे प्यार करो , यूं की इक मिसाल बनें
मैंने दूंढा तुम्हें यहां - वहां , इस दुनिया में
खिले न फूल कभी , मेरे मन की बगिया में
इंतेहां की हद हुई , न कोई भ्रम का जाल बनें
तुम मुझे प्यार करो , यूं के इक मिसाल बनें
तुम जो मेरे हुए तो , यूं लगा दुनिया है मेरी
अब न शिकवा है कोई , और शिकायत है मेरी
तुम मुझे मिल गए तो , हम हैं मालामाल बनें
तुम मुझे प्यार करो , यूं की इक मिसाल बनें
प्यार करते हैं सभी , इस हसीन दुनिया में
तुम मुझे प्यार करो , यूं की इक मिसाल बनें
___________
#मिसाल