हां मैं भारत हूं यह मेरी कहानी है खून में सनी हुई मेरी जवानी है
याद है मुझे वो वक़्त जब लोग मुझे सच्चे दिल से चाहते थे।
मुझसे मिलने सज धज कर स्वतंत्रता दिवस पर आते थे अब तो डिजिटल माध्यम से लोगों को देश भक्ति जतानी है
हां मैं भारत हूं यह मेरी कहानी है खून से सनी हुई मेरी जवानी है
कहना चाहता हूं मैं सबसे कि मुझको दिल से याद करो। थोड़ा सा मुझे याद करके ना अपना वक्त बर्बाद करो
थोड़ी कड़वी है पर फिर भी यह बात सबको बतानी है
हां मैं भारत हूं यह मेरी कहानी है खून से सनी हुई मेरी जवानी है।