Hindi Quote in Shayri by Divyesh Parmar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

साये की तरह आती है ख्वाब में
जी भर दिल बहलाती है ख्वाब में ।

मैने जो भी लिख थे गीत ग़ज़ल
उसको खूब गुनगुनाती है ख्वाब में ।

पढ़ लेती है मेरे चेहरे का भाव
मगर हँसती मुस्कराती है ख्वाब में ।

दिन के उजाले दूर हो जाती मुझसे
चाँदनी रात में मंडराती है ख्वाब में ।

तारीफ सुन अपने खूबसूरत हुस्न की
शिहर जाती है इठलाती है ख्वाब में ।

साथ होगा क्या तुम्हारा हमारा कभी
न हा न ना बोला शर्माती है खवाब में।

गजब की सजी है सँवरी है सावन में
मगर शान्त है बलखाती है खवाब में ।

Hindi Shayri by Divyesh Parmar : 111553572
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now