देख लीजिए
=======
सपनों के महल से ,जागकर जरा देख लीजिए
सवेरा अपने आप में ,सुहाना जरा देख लीजिए
सो रही है बस्तियाँ ,मुर्दों का ढेर जीस्मी हया
जिन्दा अपने आप में, दिलरुबाना देख लीजिए
मीटेगा अहेसास ,मौज ए मस्त रंगीनियों का
जुग्नू सा आप में , हाल नूराना देख लीजिए
जुठा है जहाँ का अलम ,बदलते रहे जाना यहाँ
अबदल अपने आप में , मस्ताना देख लीजिए
पाया फकत खोने के लीए,खोया खुद को पाया
अंदाजए रुह अपने आप में, रुहाना देख लीजिए
============================