Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आदमी को सहज मिलता , मन में है जो ठानता
शर्त बस इतनी सी है , वह कर्म को हो मानता
त्याग , जप , तप व्यर्थ सब , यदि कर्म रत है वो नहीं
तपस्या सबसे बड़ी है , जो व्यस्त काम में हो कहीं
कर्म ही पूजा है इसको , हम सभी हैं जानते
इसे हम सब पढ़ते हैं पर , इसको हम नहीं मानते
कर्म से क्या - क्या नहीं संभव है हम हैं जानते
अकर्मण्य जो हैं धरा पर , रहते हैं भृकुटी तानते
हर सफलता का रहस्य है , सिर्फ ईमानदारी का कर्म
वह आदमी होता विजेता , समझे जो कर्म का सही मर्म
बिना काम का आदमी , एक चलती फिरती लाश है
बोझ धरती का है वह , भले चलती उसकी स्वास है
जीने का है अर्थ तब तक , यह जिंदगी भी खास है
संघर्ष ही है जिंदगी , और कर्म जीवन की स्वास है


#कर्मा

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111536156
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now