Hindi Quote in Poem by Rama Sharma Manavi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पहले नहीं घबराती थी मौत से,
पर अब डरने लगी हूं मैं,
इसलिए नहीं कि दुनिया से
प्रस्थान नहीं करना चाहती,
भयभीत हूं किसी एक के
अकेले रह जाने पर
उपजे एकाकीपन के अवसाद से,
नहीं करते अधिक वार्तालाप,
पर मजबूत अवलम्ब हैं
हम सदैव एक दूसरे के,
हर विपत्ति काल में खड़े हैं
सदा दृढ़ता से हम हाथ थामे,
माना तमाम शिकायतें सही पर,
हूं तुम्हारी हर मुस्कान पर निछावर,
सबके लिए शिद्दत से समर्पित,
किन्तु अपने प्रति पूर्ण बेपरवाह,
पर अब अपना भी,
खयाल रखने लगी हूं मैं।
हां, अब डरने लगी हूं मैं।।

Hindi Poem by Rama Sharma Manavi : 111530898
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now