Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#पूछताछ

पूछताछ तो कर ली थीं सब
फिर क्यों भटक रहे हैं
छोटी सी जो भूल हो गई
उसमें अटक रहे हैं
मानव हैं सब भले-बुरे हैं
हम भी तो उसमें हैं
जाने किस-किसके हाथों में
बस कच्चे मटके हैं
हम कुम्हार अपने ख़ुद ही तो
भाव पकाने होंगे
और फिर उन सबको
सहेजकर,दीप जलाने होंगे
छोटी छोटी बातों से
संवेदन चटख़ रहे हैं
श्वाँस श्वाँस में बस जाए
ढाई आखर सबके
जीवन होवे सफ़ल सभी का
संत बने हम मन से----

डॉ.प्रणव भारती

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111528830
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now