Hindi Quote in Poem by महेश रौतेला

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दादी सपने आते हैं


दादी सपने आते हैं
चीटीं खाना लाती है
मधुमक्खी छत्ता बुनती है
मकड़ी जाला बिछाती है,
ध्रुव तारा मन में आता है
चिड़िया सुन्दर लगती है
मेला झिलमिल करता है
दादी सपने आते हैं,
कोहरा छटता दिखता है
पगडण्डी लम्बी मिलती है
घास हरी उगती है
खेल सिराने रहता है,
हँसी नमन करती है
पाँव डगमग चलते हैं
हाथों की ताली बजती है
गाँव का साथ दिखता है,
विद्यालय प्राथमिक मिलता है
घर का साया चलता है
माँ सपने लाती है
दूध -कटोरा रखती है।
२८.०७.२०१५
@महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111524283
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now