जल्दी से ठीक हो जाओ ना अभी तो हमने दुनियां की इतनी खूबसरत जगह देखनी बाकी है
सुनो जल्दी से ठीक हो जाओ तुम कहती थी तुम्हे उड़ना है आसमां से भी आगे जाना है कुछ करके दिखाना है.....
उसने लाख जतन किए मेरी बीमारी से लड़ने में
और उसके ऐसे प्रयास ने मौत ने भी घुटने टेक दिए
ख़ुशी में तो हर कोई आपके साथ होता है पर गम में बस कुछ साथी जिनमे आपके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही आपके साथ देते है जिसमें मेरे साथ था वो शख़्स जिसने मुझे एक बार फिर से जीने कि उम्मीद दी मुझे भरोसा दिलाया कि अभी भी बहुत कुछ बाकी है ज़िन्दगी में बहुत कुछ करना है
तुम्हे फिर से खड़ा होना है चिंता मत करो सब ठीक हो जाएगा मै हूं तुम्हरे साथ ......
और ये शब्द मुझे हिम्मत देते थे .....दोस्तो या तो किसी से दोस्ती करना मत और करो तो पूरी सिद्दत के साथ उस दोस्ती को निभाओ क्योंकि दोस्ती एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जो बिना किसी कारण के बिना किसी लालच के निभाया जाता है ...... रितु की कलम से✍️
#ठीक -हो-जाओ