Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सरल हो आदत हमारी , सरल ही पहचान हो
सरल बन हम मिलें सबसे , सरल अपनी जुबान हो
सरल हों संबंध सबसे , सरलता से बात हो
सोच अपनी सरल हो , सरल दिन और रात हो
सरलता ही सबको मोहे , मनुज हो या देवता
भाव का भूंखा प्रभू है , बात ये सबको पता
भोलेपन पर रीझते प्रभु , दिखावा न हम करें
सरलता का कर भरोसा , ढोंग बिल्कुल ना करें
कठिन कितनी हो समस्या , बात भी गंभीर हो
सरल बनकर विजय मिलती , गहरी चाहे पीर हो
सरल बनकर राम ने , जीता हृदय हर जीव का
सरलता की शक्ति कितनी , जैसे की पत्थर नींव का
जटिलता में क्यों पड़े हम , सरल बनकर हम जिएं
जीवन की कुंजी सरलता , हम सरल हो सबके लिए

#सरल

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111512092
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now