#सरल
सरल बहुत है जीवन जीना
यदि इसका संज्ञान हो सके
सरल बहुत आनंदित होना
यदि किसी को कुछ खुशी दे सकें---
जीवन की चलती धारा में
उसके संग बहते जाना है
सन्नाटे को चीर हमें मिल
उजियारे को ले आना है-----
अक्षर अक्षर गंगाजल जल बन
मन का आँगन साफ़ करेगा
वचन यदि अमृत हो जाएं
तब विष मन में कहाँ रहेगा----
सात सुरों के स्पंदन को
सारे जग में फैलाना है
स्नेह और आनंद बांट लें
जीवन तो ताना-बाना है----।