#Learn /सीखना

वो चढ़ना, उतरना,
उतरने में फिसले,तो,
चढ़ने में गिरना।
तब, धीरे-धीरे,
सरकना सतह पर
बगल के सहारे को
कस कर पकड़ना।
पंहुचते शिखर पर,
खुशी से चहकना,
माता की गोदी में,
फिर जा लिपटना,
धरा पर उतर कर,
पगों का थिरकना।

हर एक दिन शिशु का,
यूं ही बीतता है,
जिस नर में रहता है,
ऐसा शिशु कोई,
वो शैशव सदा,
कुछ नया सीखता है।

Hindi Poem by Yasho Vardhan Ojha : 111444112
shekhar kharadi Idriya 6 year ago

अति सुंदर सृजन...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now