Hindi Quote in Poem by Jyoti Prakash Rai

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#सीखना
#learn
रटते- रटते सांझ ढली है, भारत माता की जय बोल
धीरे - धीरे रात कटेगी, भारत माता की जय बोल

सत्य अहिंसा के पथ से, सीख मिली है भक्ती की
इंकलाब के नारों से, पहचान मिली है शक्ती की

जानों अपने देश की गाथा, आजादी के नारों को
प्रतिशोध लक्ष्य में उधम सिंह, गोली मारी हत्यारों को

इंसाफ मिला शहीद कुआं को, भारत माता की जय बोल
मिट गया आज था धुआं धुआं, भारत माता की जय बोल

गुलाम देश आजाद कराने, बच्चा - बच्चा टकराया था
सुखदेव,गुरु, अस्फाक,भगत ने, अपन परचम लहराया था

देश की नारी शक्ति को, अंग्रेजो ने शीश झुकाया था
रानी लक्ष्मीबाई ने, तलवार स्वयं लहराया था

अमर वीरांगना नारी है, भारत माता की जय बोल
झांसी गरिमा भारी है, भारत माता की जय बोल

देशभक्ति के कर्तव्यों को, सीखो और सीखना तुम
घर के नौनिहाल बच्चों को, आजादी की बात बताना तुम

शास्त्री,तिलक,जवाहर,गांधी, खड़े सत्य की गंगा पर
मंगल,आजाद, बोस मिट गए, लहरें जो इसी तिरंगा पर

आओ मिलकर सम्मान करें, भारत माता की जय बोल
हम देशभक्ति गुणगान करें, भारत माता की जय बोल ।। ज्योति प्रकाश राय ।।

Hindi Poem by Jyoti Prakash Rai : 111443532
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now