औरतों के लिए
साड़ी पिन,
सिर्फ साड़ी पिन नहीं होती-
वह देती है मौका, उन्हें
बेखौफ उठने का, बैठने का, चलने का
देती है वचन आजादी का !

पुरुष को
किसी नारी की जिन्दगी में
मंगलसूत्र बनने से पहले,
बनना चाहिए साड़ी पिन !!

~ विवेक कुमावत |

Hindi Funny by Neelima Sharrma Nivia : 111439211

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now