शिद्दत से मोहब्बत की, फिर जुदा हो गये
मैं शायर बन गया , तुम ख़ुदा हो गये
सह न पाये वो किले ज़रा सी भी आंधी
मोहब्बत मुश्किल क्या हुई, तुम हवा हो गये
बड़ी हैरत की बात है, ये कैसे हो सकता है
अचानक चांद, तारे , ख्वाब बेवफ़ा हो गये
वो जिनका आशियाँ था, मोहब्बत के शहर में
एक एक करके सारे गुमशुदा हो गये
#हृदय