#Heart / हृदय


हृदय एक शब्द भर?
करता बस भावहीन स्पंदन।

तो, श्लथ होता ही क्यों,
सुन कर करुण रोदन?

खुशी के वेग से कैसे,
भला बढ़ती धड़कन?

मन में आये भाव का फल,
बस हृदय ही झेलता है।

कोई हृदय कब किसी के,
भावों से खेलता है।

Hindi Poem by Yasho Vardhan Ojha : 111430314

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now