एक फ़रिश्ते की तरह आया था मेरी जिंदगी मे ओर दुआओँ की तरह हमेशा साथ रेहता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है..
उसको पता है मे किसी ओर को चाहती हु, मेरे दिल मे उसके लिए कोई जगह नहीं, फिर भी वो खुद से ज्यादा भरोसा मुझपे करता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
वो हर वक्त मुझे msg करता रेहता है, मे उसे ignore करती रहती हु, कोई reply नहीं देती फिर भी घंटो तक वो मेरे ही msg का इंतज़ार करता रेहता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
उसे पता है मे किसी ओर की हु, ना उसकी कभी थी ओर ना कभी होंगी.. फिर भी वो हर वक्त मेरे साथ खड़ा रेहता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
मेरी एक डाट पर वो रो पड़ता है, मे हर वक्त उसे रुलाती हु, बहोत सताती हु, फिर भी वो हर वक्त मेरे होठों पर हसीं देखना चाहता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
जब भी मुझे तकलीफ होती है, रोती हु तब हमेशा अपना कन्धा आगे कर देता है, हर वक्त खुदा से मेरे लिए मेरी खुशिओ के लिए दुआए मांगता रेहता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
मे उसपे बहोत गुस्सा करती हु, बहोत तकलीफ देती हु, पर वो हर दर्द हर तकलीफ सेह लेता है.. एक लड़का है जो मुझसे बहोत प्यार करता है...
मुझे पता है उसके जितना प्यार ना कभी किसीने मुझे किया है ना करेगा, पर मे उसे ये एहसास नहीं होने देती की मुझे पता है एक पागल सा लड़का है जो मुझे बहोत प्यार करता है..