#दूल्हा 🤵

दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है...
पर इस चेहरे के पीछे दूल्हे के दिल की आहट जानते हैं?

एक लड़का गलियों में सीना तान के अकेला चलता था,
उसे अब प्यार की मूर्ति के साथ कंधा मिलाकर चलना होगा..

एक लड़का जो देर रात तक दोस्तों के साथ गप्पे मारता था,
उसे अब कोई घर पर राह देखने वाला मिल गया है...

एक लड़का पापा के पॉकेट मनी से एस करता था,
उसे अब सुबह जल्दी उठकर कमाना होगा ...

एक लड़का आजाद पंछी की तरह आसमान में उड़ रहा था,
उस पंछी को भी आज अपने परिवार के लिए दाने ढूंढने जाना होगा ...

यह छुपी दास्तान शायद ही कोई देख पाए

एक लड़की के साथ एक लड़के की भी जिंदगी बदल दी जाती है !

विचार कीजिए...

Hindi Thought by Bansari Patel : 111424829

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now