#भुलाना
भुलाना ना होगा आसां ऐ हमदम
यादों को दिल से मिटाना ऐ हमदम
पर करना करम इतना रहवर
ना आना मेरी गली तुम ऐ रहवर
कि देगा ज़माना ताना ऐ रहवर,
यादों को तेरे में सबसे छिपा कर
परतों में रक्खा है दिल में दबा कर
दिल के दरीचो को ना खटखटाओ
कि बाहर से ही तुम लौट जाओ।