*कभी सोचा नहीं था,*
*ऐसे भी दिन आएँगें।🤔*

*छुट्टियाँ तो होंगी पर,*
*मना नहीं पाएँगे ।* 🛳

*आइसक्रीम का मौसम होगा,*
*पर खा नहीं पाएँगे ।🍦*

*रास्ते खुले होंगे पर,*
*कहीं जा नहीं पाएँगे।* 🛤

*जो दूर रह गए उन्हें,*
*बुला भी नहीं पाएँगे।*🙅🏼‍♀

*और जो पास हैं उनसे,*
*हाथ मिला नहीं पाएँगे।*🤝

*जो घर लौटने की राह देखते थे,*
*वो घर में ही बंद हो जाएँगे।*🏢

*जिनके साथ वक़्त बिताने को*
*तरसते थे,उनसे ऊब जाएँगें।*😏

*क्या है तारीख़ कौन सा*
*वार,ये भी भूल जाएँगे।*

*कैलेंडर हो जाएँगें बेमानी,*
*बस यूँ ही दिन-रात बिताएँगे।*📅

*साफ़ हो जाएगी हवा पर,*
*चैन की साँस न ले पाएँगे।*😷

*नहीं दिखेगी कोई मुस्कराहट,*
*चेहरे मास्क से ढक जाएँगें।*😷

*ख़ुद को समझते थे बादशाह,*
*वो मदद को हाथ फैलाएँगे।* 🖐

*क्या सोचा था कभी,*
*ऐसे दिन भी आएंगे।।*🙏🌹

Hindi Blog by Rahul Desai : 111420482

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now