जिंदगी है छोटी, हर पल खुश हूँ,
काम में खुश हूँ, आराम में खुश हूँ,
आज पनीर नहीं है, तो दाल में ही खुश हूँ,
आज गाड़ी नहीं है, पैदल ही खुश हूँ,
आज कोई नाराज है, तो उसके अंदाज में ही खुश हूँ,
जिसको देख नहीं सकती आँखें ,उसकी आवाज़ में ही खुश हूँ,
जिसको पा नहीं सकती,उसके साथ रह कर ही खुश हूँ,
बीता हुआ कल जा चूका है, आने वाले कल का पता नहीं, उसके इन्तजार में ही खुश हूँ,
अपने प्यार के बिना बीत रहा है पल,आज इसी में ही खुश हूँ,
जिंदगी है छोटी , हर पल में खुश हूँ,