तुजसे ही तेरी फरियाद करेंगे!
तू भूलजाए पर हम याद करेंगे.
बेशक यूह बेबाक सी हंसी ,
अश्क़ भी बिना बहे ये बयान करेंगे!
तेरा हर्फ़े ज़िक्र ना किया था, ना कभी करेंगे,
लफ्ज़ भी बिना जिक्र के आबाद रहेंगे,
तुजसे ही तेरी फरियाद करेंगे!
भीड़ में गुम हो जाओ भले , दुनियामे खो जाओ भले,
इश्क़ के इत्र की खुशबु ज़हन में संजोये हे ,
इन्हे महसूस करके महक जाया करेंगे,
तुजसे ही तेरी फरियाद करेंगे,
यु कच्चा तोह न था धागा हमारा ,
यु सच्चा तोह न था रूठना तुम्हारा,
बिना गलतिकी यह सजा, हम उम्र भर सहेंगे,
तुजसे ही...........
दिलो दिमाग पे हे हुकूमत तुम्हारी,
शामों -ओ -शहर तेरी आवाज़ सुनेंगे ,
हाफ़िज़ा तेज़ हे बहोत हमारा,
यूँही नहीं तुम्हे इख़्तियार करेंगे,
तुजसे ही............... (निधि) .