शिकायत उनकी रहती है, समझ आता नहीं उनके
है पागल सारी दुनिया क्यों, हमारी सब अदाओं पर
जतन सारे किए फिर भी, समझ आयी न कुछ उनके
समझता दिल ही दिल की बात, न कि फ़ूहड़ अदाओं पर
ये सुनकर मुझ पे झल्लाए, मगर ये उनको समझाया
करो आदर , सुनो दिल की, जहां में जो भी है आया
किया सम्मान दुनिया का, बढ़ेगा मान खुद का भी
यही है रीत दुनिया की, जो बोया था वो काटा भी
#आदर