नेता जी सुनिए
जब भी चुनाव आए उसके पहले
नित नये शगुफे छेड़िए
जैसे अगर मैं चुनाव जीत गया तो
सबको फ्लैट दूंगा
बंगला भी दे सकता हूं
साइकिल दूंगा स्कूटी दूंगा
और भी बहुत कुछ दूंगा
अरे, इतना सब कुछ दे सकता हूं कि
तुम्हारी सात पीढी बैठे-बैठे खाएगी
क्या पूछा आपने..
चुनाव के बाद इतना सब कुछ कहां से देंगे
अरे नेता जी क्या फर्क पड़ता है
आप यह सब कुछ दे या नहीं दे
आपका पांच साल तो सुरक्षित हो गया
कौन आप के बाप के घर से
कुछ मांगने आ रहा है
लोग चिल्लाते रहेंगे..
तब तक अगले चुनाव के लिए
कोई नया शिगूफा सोच लीजिएगा..
हमारे देश की जनता को #मुफ्तखोरी बहुत पसंद है
मेहनत के बदले कोई उन्हें
बैठाकर खिलाने का सपना दिखाए
उसके तलवे चाटते हैं हमारे देश के लोग..
उन्हें बैठकर खिलाने का
हसीन ख्वाब दिखाते रहिए
आप अपना भविष्य संवारते रहिए
लूटते रहिए इस देश को
इतना लूटिए कि आपकी भी
सात पीढ़ी बैठ कर खाएं..!!