वो बनावट नहीं जानता
वो सजावट नहीं जानता।
वो कहता है "मैं बुरा हूं"
अगर वो बुरा होता..
तो ये कैसे जानता?
वो इतना प्राकृतिक है
कि कैसे बनना है क्या
वो कदापि नहीं जानता
उसकी क्या बनावट है
वो इतना ही नहीं जानता।
वो इतना प्यारा है
कि बुरा बनके भी बुरा
बनना नहीं जानता।
मैं जानती हूं कि वो क्या है
वो खुद ही नहीं जानता।।
#बनावट