#हास्यकर
मैं एक जोकर
-----------------
मैं एक जोकर हूं । मैं अपना दुख कैसे व्यक्त करूं ।
मैं चेहरे पर आंशुओं के निशान लेकर जाता हूं ,उदासी के भाव चस्पा रहते हैं । फटे चिथड़े कपड़े तन पर होते हैं
मुंह फाड़ता जूता होता है ।मैं जब चीख मारकर रोता हूं।
लोग ताली मार कर हंसते हैं ।
मैं एक जोकर हूं ।