#किंमत
जबसे कोरोना दुनिया में आया है । बाक़ी सारी बीमारियो की कीमत निल बटे सन्नाटा हो गई है । बड़ी से बड़ी
बीमारी का सेंसेक्स गर्त में चला गया है । सुगर तो इतनी डाउन हो गई कि हमारे शहर में एक बुजुर्ग ने हेल्प लाइन से एक बोरा शक्कर की मांग करदी ।
मलेरिया डेंगू की तो पूंछ परख ही नहीं रही । बिचारे
नाली में दुबके थे । दबी आवाज में पुकार रहे थे
भैये कोई तो संभाल लो सालों से प्राईवेट हास्पिटल वालों
की जेबें भर रहे हैं ।
हां सर्दी जुखाम खांसी की मार्किट कीमत सबसे ऊंची है।
जोर से छींक दो सारे शहर का सन्नाटा टूट जाता है । मुहल्ले की आसपास की खिड़कीयों से सैकड़ों नजरें छींकने वाले की तलाश में जुट जाती और है।
खैर ये तो हुई मजाक की बात । ईश्वर खैर करे सबको
स्वस्थ रखे ।