चेहरे पर एक बार और चेहरा लगा लेते है ।
चलो एक बार फिर झुठे ही मुस्करा लेते है ।
कयी ख्वाब टूटे है ,जीवन के सफर मे ,फिर एक ख्वाब टूटने का जश्न मना लेते है ।
कब तक हालात पर यूं ही रोया करेगे ,चलो दर्द को फिर अपना हमदर्द बना लेते है ।
शायद कभी बदले तकदीर भी अपनी ,यूं ही सोचकर चलो एक दांव लगा लेते है ।
जिदंगी जीना आसान तो नही है ,पर एक मुस्कान फिर अपने होठो पर सजा लेते है ।
https://www.instagram.com/p/BjrHXsVgSi3/?igshid=1f2jq49965s98