उसने दिया कुछ ऐसे धोखा,
जानते हुए भी उन्हें धोखेबाज कह न पाए।।
थे हर तरह से हम बेकसूर,
फिर भी उन्हें कसूरवार कह न पाए।।
किए नजरअंदाज उनके हर गुनाह को,
वो हमारी एक गलती को भी माफ़ कर न पाए।।
छोड़ आये उनका हर रास्ता,
क्योंकि उनके दिए हुए धोखे को हम सह न पाए।।