चुप रहना भी आसान नहीं होता, और बहुत बार कुछ कहना भी आसान नहीं होता,
समस्याएं तो सबके साथ होती है, पर हमेशा बयां करना आसान नहीं होता,
लेकिन हमेशा चुप रहने से भी काम नहीं चलता, इसलिए गलत सहते रहना भी आसान नहीं होता,
मेरी खुशियों पर सिर्फ मेरा अधिकार है, दूसरों को अधिकार देना आसान नहीं होता,
दूसरों से उम्मीद लगाना छोड़ दो, क्यूंकि उसका पूरा होना आसान नहीं होता,
क्यों रोए हम किसी के लिए भी, फिर आंसू पोछना आसान नहीं होता,
ज़िन्दगी दी है भगवान ने जीने के लिए, उसे किसी के लिए भी बर्बाद करना आसान नहीं होता,
आत्म विश्वास होना जरूरी है अपने अंदर, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।