लघुकविताएँ
1.कोरोना से डरो ना
संक्रामक रोग है कोरोना
फिर भी इससे डरो ना
रखो पूर्ण साफ-सफाई
किसी को छूओ ना
धोओ हाथ सेनेटाइजर से
असावधानी बरतो ना
हो जाए बहुत जरूरी काम
मास्क लगा कर बाहर निकलना,
वरना घर पर रहना
सामाजिक दूरी बनाए रखना।
*
2. क्या कर लेगा कोरोना
चीन ,अमेरिका, इटली,स्पेन
भारत,पाकिस्तान और ईरान
फैला कोरोना सारे जहान
लील रहा जिंदगियों को
फिर भी नहीं यह बलवान,
हारेगा मानव की शक्ति से
घर में रहे यदि मनुज
बाहर निकले ना
रखे पूर्ण साफ-सफाई
क्या कर लेगा फिर कोरोना।
*
ज्ञानप्रकाश 'पीयूष' आर.ई.एस.
पूर्व प्रिंसिपल,
1/258 मस्जिदवाली गली
तेलियान मोहल्ला,
सदर बाजार के समीप,सिरसा (हरि.)
पिनकोड-125055.
मो. 94145 -37902 ,70155-43276
ईमेल-gppeeyush@gmail.com