एक रंगारंग प्रोग्राम मे एक महिला बहुत ही भद्दी सी आवाज मे गाए जा रही थी, सभी श्रोता परेशान हो गये, मै भी बहुत देर बाद मेरे बाजू बैठे एक शांती से गायन सुनते हुए श्रोता से बोला यार कौन है ये? कितनी देर से पागल कर रही है, कभी नाम भी नही सुना इसका. वो बोला भाई मुझे तो सूनना ही पडेगा, और रोज सुनने की आदत भी हो गयी है, ये मेरी बीवी जो है !
मै बोला अरे भाई इन्की आवाज तो ठीक है सुर भी अच्छे है बस बोल ही जरा गडबड है किसी अच्छे गीतकार का गीत चुनना था. वो गर्दन झुका कर बोला भाई मैने ही लिखा है...