लोग कहेंगे की यह तुमसे नहीं हो पाएगा
पर तू कुछ यूं कोशिशें करना के
वहीं लोग कहें यह तुमसे बेहतर कौन कर पाएगा!
लोग कहेंगे यह तेरे बस की बात नहीं, अपनी उम्र देख!
उम्र को मात देकर तू कुछ यू कोशिशें करना के
वहीं लोग कहे काबिलियत की उम्र कहा होती है!
वहीं लोग तेरे हुनर पर कहेंगे, पागल हो गए हो तुम!
पर तू कुछ यूं कोशिशें करना के
वहीं लोग कहें वक़्त के साथ अब काबिल हो गए हो तुम!
ज़िन्दगी के हर मोड़ पर लोग कुछ कहेंगे
पर तू कुछ यूं कोशिशें करना के
वहीं टिप्पणी तेरी कामयाबी देख जल जाए!
#hj